आज दिनांक 28 मई 2023 को आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत व आर्य वीर दल के नेतृत्व में ऋषि कुलम विद्यालय बसी में चल रहे योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के समापन पर रस्सा मलखम, आंखों से सरिया मोड़ना, जंजीर तोड़ना जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगा व जूडो कराटे, लाठी , डंबल, लेजम ,विशेष योगासन, स्तूप बनाकर प्रतिभागियों ने करतब दिखाए। कार्यक्रम का संचालन यशपाल आर्य ने किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुरेंद्र ने वेदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वैदिक-संस्कृति सत्य, सनातन है और वेद को ईश्वरीय माना गया है। क्योंकि मनुष्य और उसकी सभ्यता के बारे में सबसे प्राचीन इतिहास भी इसी संस्कृति की देन है | जिसमें ऋषियों द्धारा मानव समाज को ब्यवस्थित तरीके से चलाने के लिये मर्यादित आचरण की ब्यवस्था दी। इसलिए वेदों के रास्ते चलना चाहिए। अति विशिष्ट अतिथि मनुपाल बंसल ने कहा कि मनुष्य के शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास पर जोर देना होगा। ऐसे शिविरों के माध्यम से मनुष्य में संस्कार निर्माण होगा, आध्यात्मिक स्तर ऊंचा उठेगा, जो समाज में नशाखोरी, गलत आदतें, तनाव जैसी व्याधियां हैं वो समाप्त होगी। ऐसे शिविरों में हमें आगे आकर कार्य करना होगा। ऐसे शिविर के माध्यम से बच्चों का चहुंमुखी विकास होगा तथा राष्ट्र को एक चरित्रवान नौजवान मिलेगा। इस मौके पर शारीरिक, बौद्धिक प्रशिक्षण में प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले बच्चों को मेडल और पुस्तकें भी भेंट की। इस मौके पर डॉ धीरज, रिपुदमन, कपिल आर्य, मास्टर विनोद फजलपुर मनोज कुमार, मनोज आर्य, राजेंद्र आर्य प्रधान, तेजपाल प्रबंधक, हरेंद्र आर्य, जयराम आर्य, राम आर्य, कृष्ण पाल आर्य, विशाल आर्य, वंश, पूजा शर्मा, प्रियंका आर्य, नीलम विश्वकर्मा ,राजकुमार, आर्य भूषण, अनिरुद्ध, आचार्य गिरवर सिंह आदि उपस्थित रहे।
शारीरिक, बौद्धिक व आध्यात्मिक विकास पर देना होगा जोर" मनुपाल बंसल
May 28, 2023
0
.jpg)